Breaking News: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (14 फरवरी 2024)

ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी है।मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद शिक्षक घायल हो गया। उनको गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल शिक्षक का उपचार जारी है। इस वारदात से पूरे इलाके में डर और खौफ का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर अंतर्गत रकीब हुसैन पुत्र इकरार हुसैन उम्र करीब 26 वर्ष सुशील मॉडर्न स्कूल साकीपुर में पढ़ाते हैं। आज स्कूल जाने के क्रम में साकिपुर गांव के ही दो लड़के उम्र लगभग 17-18 वर्ष आकर उनसे बातचीत की। उनका नाम पता पूछा और रकीब को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कान के पास लगी है ,उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रकीब की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस मौके पर मौजूद है, कानून संबंधी कोई समस्या नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।

Share