ग्रेटर नोएडा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 फरवरी 2024): ग्रेटर नोएडा से एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की खबर सामने आई है। बता दें कि आज चांगौली नहर से पुलिस ने एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव लगभग 7-8 दिन पुराना है। वहीं शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 6 फरवरी को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत चांगौली नहर में बहते हुए (जोकि हरिद्वार की तरफ से आती है) एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसने रेड कलर का जैकेट, क्रीम कलर का पेंट, मैरून कलर का ब्लैक शूज एवं ब्लैक बेल्ट पहने है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पंहुच फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। शव लगभग 7-8 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share