प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, सोरखा टीम ने मारी बाजी

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 जनवरी 2024)

शुक्रवार 19 जनवरी को दादरी ब्लॉक के ग्राम-कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी और दयाराम जाटव (प्रदेश अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा उपस्थित रहे।

मनीष भाटी बी.डी.सी. ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान टीकम सिंह ने की व संचालन श्यामवीर प्रधान (कठेहरा) मैनेजर मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज दादरी ने किया। मैच की कमेंट्री डॉक्टर सुबोध भाटी ने की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल जन समूह को संबोधित किया अपने संबोधन में कहा की जितनी आज के आधुनिक युग में पढ़ाई ज़रूरी है उतना ही खेल ज़रूरी है। उन्होंने क्रांतिकारी स्वर्गीय बाबा राव उमराव सिंह भाटी के योगदान की सराहना की। आज़ादी के समय बहादूर योद्धा की तरह उन्होंने अंग्रेजों के ख़िलाफ बिगुल फुका था। सुंदर कार्यक्रम की व आयोजकों को बधाई दी पूर्व मुख्यमंत्री ने आज उस गाँव की पावन भूमि को नमन किया।

आज जो पहला मैच खेला गया उसमे दातावली गाँव व सोरखा (नोएडा) की टीम खेली जिसमे 16रन से सोरखा टीम विजयी रही। जिसका मेन ऑफ द मैच सचिन यादव रहे इस टूर्नामेंट में 32 टीमें विभिन्न जगहों से हिस्सा लेगी।

इस मौके पर देवा भाटी (ज़िला पंचायत सदस्य), सुखपाल प्रधान, श्याम ठेकेदार, राकेश प्रधान, जग्गी प्रधान, सेवा राम नेता पूर्व मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिसमें ज़िलाध्यक्ष अनिल भाटी, दादरी विधानसभा अध्यक्ष नरेश भाटी (एडवोकेट), ज़िला उपाध्यक्ष सचिन भाटी, ज़िला महासचिव गौरव भाटी, सचिव रोबिन भाटी, कोषाध्यक्ष संदीप भाटी, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सोनिया शर्मा, इन सभी पदाधिकारियों को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पूर्व मुख्यमंत्री बिहार ने बधाई शुभकामनाएँ दी।।

Share