थाना दादरी पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में 01 आरोपी महिला को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 नवंबर 2023): पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 30.09.2023 को वादी ने आरोपी इन्तीयाज, इमरान पुत्रगण राजू खाँ और रिजवान निवासी‌ आदर्श नगर कालोनी द्वारा वादी के लडके इरशाद के साथ गाली गलोच कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे धारा 323/504/506 के तहूइन्तीयाज आदि 03 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फिर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले पर जाच पड़ताल शुरू कर। इस मामले में रूबीना पुत्री राजू खाँ निवासी आदर्श नगर कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर का नाम प्रकाश में आया एवं जिसके बाद पुलिस ने धारा 308 भादवि की वृद्धि की गयी। लेकिन इलाज के दौरान पीडित इरशाद की मृत्यु हो जाने के पश्चात धारा 308 भादवि को धारा 304 भादवि में तरमीम किया गया एवं धारा 120बी की बढोतरी की गयी।

बीते 24.11.2023 को थाना दादरी पुलिस द्वारा थाना दादरी पर धारा 323/504/506/304/120 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में सम्बन्धित आरोपी महिला रूबिना पुत्री राजू खाँ निवासी आदर्श नगर कालोनी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र-24 वर्ष को उसके मसकन आदर्श नगर कालोनी से गिरफ्तार किया गया।

Share