मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आगमन पर ग्रेटर नोएडा में जश्न, अनोखे अंदाज में मनाई जा रही दिवाली उत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14 नवंबर 2023): ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार सोसाइटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय इकाई ने दिवाली उत्सव का आयोजन किया। जिसका थीम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आधारित था। इस आयोजन में 2100 दीपों को प्रज्ज्वलित किया गया, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और 22 जनवरी 2024 को दीपों की श्रंखला बनाई गई। जिसमें जलवायु विहार के निवासियों ने हर घर में दीपक रखने का कार्यक्रम बनाया। प्रोपमार्ट के मालिक मनीष तिवारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के हर व्यक्ति को अपने धरोहर से जोड़ने का एक मौका मिल रहा है और यह भारतीयों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इस कार्यक्रम के संयोजन में सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जन सहभागिता और जन आंदोलन को बढ़ावा देने का प्रण लिया है। निवासियों ने इस तरह के कार्यक्रम 22 जनवरी तक लगातार करने का निश्चय किया। जलवायु विहार के सुभाष तिवारी ने बताया कि भगवान राम विजय प्राप्त करने के उपरान्त अयोध्या में उनके स्वागत पर दिवाली मनायी जाती है जिसे हम लोग आज से प्राण प्रतिष्ठा तक 22 जनवरी 2023 तक स्वागत कार्यक्रम किये जाने का निश्चय किया गया।।

Share