हर्सोल्लास के साथ ‘खुशियों की ओर’ वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपावली का त्योहार

ग्रेटर नोएडा: नलगढ़ा गांव में स्थित खुशियों की ओर वृद्धआश्रम में दीपों का त्योहार दीपावली बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया।

ए टू जेड फाउंडेशन द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार व दीक्षा ने बताया दीपावली का त्योहार वृद्धाश्रम ‘खुशियों की ओर’ नलगढ़ा ग्रेटर नोएडा में उन बुजुर्गों के साथ मनाया गया, जिन्हें अपनो ने ठुकरा दिया, लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दिया। सामाजिक संगठन के लोगों ने फुलझड़ी जलाई, साथ में मिठाई खाई, बैठकर उनसे बातचीत कर उनका अकेलापन दूर किया।

वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार और दीक्षा ने सभी बुजुर्गों को नए कपड़े पहनाए और मिठाइयां खिलाईं। वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार ने कहा कि हमें बुजुर्गों को हर रूप से खुशियां देनी चाहिए क्योंकि बुजुर्ग ही परिवार की शान होते है।

Share