महिला उन्नति संस्था द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 नवंबर 2023): गुरूवार को राष्ट्रीय कानून दिवस पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला मे उपस्थित आशाओं को सम्बोधित करते हुए संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि आए दिन महिला एवम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ उत्पीड़न हिंसा की घटनाओं को देखते हुए महिला सुरक्षा हम सभी के लिए एक चुनौती बन गई है। जिसका एक बड़ा कारण है महिलाओ में जागरूकता का अभाव होना। आशा कार्यकर्ता हर गांव घर गली मुहल्ले मे जाती है और लोगों से रूबरू होती है इसलिए आप लोग आसानी से महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते है।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि सुरक्षा के लिए हमें केवल पुलिस पर निर्भर नही रहना इसके लिए हमें खुद भी आगे आना होगा और लोगों को जागरूक करना होगा। सभी को यह जानकारी होनी चाहिए कि किसी भी अप्रिय स्थिति मे 112 और 1090 डायल कर पुलिस सहायता ली जा सकती है।

कार्यशाला मे उपस्थित आशाओं को अरविंद चौधरी और एडवोकेट नीलम सिंह आदि ने जागरूक किया।।

Share