गौतमबुद्ध नगर में ‘वोटर चेतना अभियान’ के तहत भाजपा ने चलाया विशेष संपर्क अभियान, जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की ये अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (5 नवंबर 2023): शनिवार, 4 नवंबर को जिले में ‘वोटर चेतना अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष संपर्क अभियान पूरे जिले में चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर गजेंद्र मावी उपस्थित रहे।

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर गजेंद्र मावी के निर्देशानुसार पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता कैंप पर पहुंचे। घोड़ी गांव में अभियान के जिला सहसंयोजक रवि जिंदल घोड़ी बछेड़ा गांव में कैंप पर रहे और घोड़ी गांव में 100 नई वोट बनाई गई अतुल्य सोसायटी सूरजपुर क़स्बे में नई वोट बनाई गई।
जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता वोटर चेतना महाअभियान को सफल बनाने के लिये बूथ पर वोट बनवाने के काम में जुटें।

इस मौके पर कर्मवीर आर्य, मनोज मावी, रवि जिन्दल, शक्ति रावल, अरविंद रावल, सत्यपाल शर्मा, रवि शंकर झा, राजेश शर्मा, नवीन रावल, सचिन रावल आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌‌।।

Share