ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी: शहर में बनाए जाएंगे 8 फुटब्रिज, जानें कहां- कहां बनेंगे ये फुटब्रिज

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 अक्टूबर 2023): ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में पैदल आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहर में आठ फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। जिसमें सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट और सूरजपुर- कासना रोड पर कैलाश अस्पताल और इकोटेक 2 में दुर्गा टॉकीज के पास शामिल हैं।

इन जगहों पर बनाए जाएंगे फुट ओवरब्रिज

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट, सूरजपुर- कासना रोड पर कैलाश अस्पताल और इकोटेक 2 में दुर्गा टॉकीज, गामा शॉपिंग मॉल के पास, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 16बी में एक मूर्ति रोटरी, निराला स्टेट टाउनशिप, सेक्टर टेकजोन 4 में अर्थ एसईजेड, सुपरटेक इको विलेज और सेक्टर 16बी में यथार्थ अस्पताल में बनेंगे।

कब तक बनेंगे ये फूट ओवरब्रिज

एफओबी का निर्माण, निधि, संचालन, और हस्तांतरण प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक GNIDA संभवत: नवंबर में कंपनियों का चयन पूरा कर लेगा और निर्माण कार्य में अभी एक साल का वक्त और लग सकता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा एफओबी के निर्माण के लिए तीन आरएफपी जारी किए हैं। चयनित कंपनियां अपनी लागत पर एफओबी का निर्माण करेगी और विज्ञापन के माध्यम से अपना खर्च वसूल करेगी।

प्रस्ताव की शर्तों के मुताबिक चयनित कंपनियों को 20 साल का लाइसेंस और दो दशकों तक एफओबी पर विज्ञापन लगाने की अनुमति मिलेगी। सभी एफओबी में दो सीढ़ियां और दो लिफ्ट होंगी, जिनका संचालन भी कंपनी करेगी।

कंपनियों के चयन की पूरी डिटेल्स

कंपनियों के पास बोलियां जमा करने के लिए 25 अक्टूबर तक का समय है। इच्छुक कंपनियों के साथ बोली पूर्व बैठक 17 अक्टूबर को निर्धारित है। तकनीकी बोलियां 27 अक्टूबर को खुलेगी। जिसके बाद पात्र कंपनियों का चयन किया जाएगा।।

Share