श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्म से अयोध्या में खुशी की लहर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 अक्टूबर 2023): श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन की रामलीला का मंचन रावण- वेदमती संवाद से प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार; ने दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि नवाब सिंह नागर ने राम के चरित्र का वर्णन किया और कहा कि हम सबको जीवन मे श्री राम के चरित्र को अपनाना चाहिए।

महासचिव बिजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि अयोध्या में राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुधन जन्म से चारो ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। नगरवासी उत्सव मनाते हैं, उधर सीता जी का जन्म भी होता है। अयोध्या में वशिष्ठ जी द्वारा चारो पुत्रों का नामकरण संस्कार होता है।


राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुधन जैसे- जैसे चारो राजकुमार बड़े होते है। दशरथ चारो राजकुमारों को गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए भेज देते हैं। उधर विश्वामित्र सुबाहु मारीच के अत्याचार से परेशान होकर राजा दशरथ के पास जाते है और राम लक्ष्मण को माँग कर लाते हैं।

विश्वामित्र जी के आशीर्वाद से भगवान श्री राम जी के द्वारा ताडका – सुबाहु – मारीच का वध कर दिया जाता है। उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कल की लीला में अहिल्या उद्धार, जनकपुरी भृमण, गौरी पूजन लीलाओ का मंचन होगा। इस अवसर पर मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

Share