बाराही मंदिर सूरजपुर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भाड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 अक्टूबर 2023): श्री आदर्श राम लीला कमेटी सूरजपुर के मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि श्री आदर्श राम लीला कमेटी के तत्वाधान में ऐतिहासिक विजय महोत्सव (दशहरा मेला)- 2023 की शोभायात्रा का कार्यक्रम 14 अक्टूबर शनिवार, को बाराही मंदिर सूरजपुर से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर मेन रोड पर होते हुए मोहन मंदिर वाली गली में होली चौक से पुराने जिला पंचायत कार्यालय के सामने से होते हुए। देवी मंदिर सूरजपुर पहुँची उसके तत्पश्चात दादरी रोड पर होते हुए पुन: बाराही मंदिर मैदान में पुर्ण हुई।

सभी कमेटी के सहयोगकर्ता, पदाधिकारी, सदस्यों, व्यापारी बंधु व क्षेत्र वासियों ने भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा की झांकी भगवान राम परिवार, भगवान श्री कृष्ण, माता रुक्मणी, वीर बजरंगी हनुमान जी, शिव पार्वती गणेश जी, नारद मुनि जी व वानर सेना आदि झांकियों को नगर के लोगों ने बहुत सराहा।

कमेटी के अध्यक्ष चंद भाटी व महासचिव सत्यपाल शर्मा ने कहा कि भगवान राम के जीवन की ऐतिहासिक घटनाओं को कलाकारों के द्वारा 15 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक मंचन किया जायेगा। मंचन को देखने के लिये पहुँचे और अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाए और विजय महोत्सव (दशहरा मेला)- 2023 के कार्यक्रम को सफल बनाए।

झांकी के अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश शर्मा नेता, भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, मूलचंद शर्मा प्रधान, ओमवीर बैसला, लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, विशाल गोयल के साथ हजारों की संख्या में नगरवासी शोभायात्रा झांकी में शामिल हुए।।

Share