जनपद में आगामी कार्यक्रमों के मद्देनजर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (6 अक्टूबर 2023): आज शुक्रवार, 6 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर कार्यालय पर जिला कार्यकारणी, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद व जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी उपस्थित रहे। बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी व जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य वक्ता सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 18 अक्टूबर को पश्चिम क्षेत्र पर एतिहासिक अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन होगा, प्रत्येक विधानसभा पर महिला सम्मलेन होगा। उसके लिए सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों से सम्पर्क करें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जनतक बताने का कार्य करें। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे।

जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कराकर नारी शक्ति को 33% कोटा देकर नारी शक्ति मान बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि नारी शक्ति का मान सम्मान भाजपा में बढ़ा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, पिछड़ा आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी, बिजेंद्र प्रमुख, देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन रावल, सत्येंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, भाजयुमो अध्यक्ष राज नागर, रवि जिन्दल, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।।

Share