गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03 अक्टूबर 2023): रविवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1002 बूथों पर स्वछता अभियान चलाया और गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में माइक्रो मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया।

मैराथन दौड़ को Run for Health नाम दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू किया। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि दौड़ने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमें आगे बढ़ने के लिये भी दौड़ना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिले से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, पवन रावल, सुनील भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, भाजयुमो अध्यक्ष राज नागर, रवि जिंदल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Share