उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर समृद्ध राज्य बनने की ओर अग्रसर: सीएम योगी आदित्यनाथ | UPITS23

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 सितंबर 2023): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा पहुंची। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी UPITS के उद्घाटन समारोह में भाग लेने इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यहां से उत्तर प्रदेश के विकास की गाथा लिखी जाएगी। पिछले 6 साल के दौरान उत्तर प्रदेश ने जो कामयाबी हासिल की है। उसको यहां पर प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश इस समय नए यूपी और सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। उत्तर प्रदेश को यहां प्रदर्शित किया जा रहा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना देखा था, वह पूरा हो रहा है।पहली बार ग्रेटर नोएडा में कितने विदेशी नागरिक आए होंगे। यह उत्तर प्रदेश के लिए एक सुनहरा अवसर है।”

साथ ही उन्होंने कहा कि , “यह उत्तर प्रदेश का पहला ट्रेड शो है… उत्तर प्रदेश ने पिछले 6 वर्षों में एक बिमारू राज्य से उभर कर आज देश की अर्थव्यवस्था के एक समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ाया है और उसको प्रदर्शन करने का अवसर अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो हमारे सामने है। ”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,”इसमें 2,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और करीब 70 देशों की सहभागिता इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के सामने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को प्रस्तुत करती है।”

आपको बता दें कि 21 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।।

Share