7वीं मंजिल से निर्वस्त्र हालत में नीचे गिरी लड़की, दोस्त के साथ कर रही थी पार्टी

GREATER NOIDA (20/12/21): ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक 24 साल की लड़की दोस्त के साथ पार्टी कर रही थी। इस दौरान ही वो निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया । डॉक्टरों ने बताया कि 7वीं मंजिल से गिरने की वजह से लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोंटे आई है और अभी वो कोमा में है।

पुलिस ने घटना को लेकर दी जानकारी में बताया कि लड़की मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। फिलहाल वह अभी हरियाणा के पानीपत में रह रही थी। 12 दिसंबर को लड़की अपने दोस्तों से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा आई हुई थी। और फिर दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए करीब आधी रात को वो अचानक ही 7वीं मंजिल फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसने लड़की को अस्पताल पहुंचाया और फिर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस को शुरुआती जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि लड़की काफी गहरी नींद और नशे में थी, जिसके चलते वो खिड़की से गिर गई। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन ये घटना हुई, उस रात को लड़की और लड़की की दोस्त दोनों मिलकर एक साथ पार्टी कर रहे थे। आधी रात को जब वो काफी नशे में थी, तब वो बाथरुम में गई और 7वीं मंजिल से नीचे गिर गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही घटना की असली वजह पता चल पाएगी।

पुलिस अफसरों के मुताबिक उन्होंने लड़की के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, लेकिन अभी तक पुलिस से उस लड़की का कोई भी परिजन हाल चाल लेने के लिए नहीं आया है। और अभी तक लड़की अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस की निगरानी में हैं।

Share