नए संसद भवन को देखने महिलाओं के एक जत्थे को जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20/09/2023): आज गौतमबुद्ध नगर की बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का एक जत्था बस में बैठकर नए संसद भवन देखने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई।

जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि आज बुधवार, 20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी तोमर के नेतृत्व में नए संसद भवन को देखने गौतमबुद्ध नगर की सैकड़ो महिलाएं गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने हरी झंडी दिखाकर बस को दिल्ली के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, रीना त्रिपाठी, बिना शुक्ला, सीमा शर्मा, पूनम सिंह, उषा वत्स, गायत्री तिवारी, मुकेश भाटी, रवि जिंदल, मनोज मणि, रिंकू शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, मनोज प्रधान आदि दर्जनों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।।

Share