पैरा ओलंपिक 2020 टोक्यो – श्री प्रवीण कुमार का ग्रेटर नोएडा में ज़ोरदार स्वागत

पैरा ओलंपिक 2020 टोक्यो जापान में क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी श्री प्रवीण कुमार द्वारा ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर जनपद गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश भारत का सम्मान बढ़ाने पर आज दिनांक 10 सितंबर 2021 को ग्रेटर नोएडा के पारी चौक पर शहरवासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दिल्ली से अपने घर गोविंदगढ़ जाते समय ग्रेटर नॉएडा की एक्टिव सिटीजन टीम , रोटरी क्लब, महिला शक्ति सामाजिक समिति एवं व्यापार मंडल द्वारा फूल मालाओं , ढोल नगाड़ो की थाप के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सरदार मंजीत सिंह ने कहा की क्षेत्र के युवा इस जीत से प्रेरणा लेकर स्वयं भी इतिहास रचने प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा की इस जीत से सभी के अंदर एक नै ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर खेल प्रेमी चाचा हिन्दुस्तानी , हरेंद्र भाटी , मनोज गर्ग, विनोद कसाना, अमित राठी, के के शर्मा, साधना सिन्हा , अंजू पुंडीर , सौरभ बंसल , ओम रायजादा आलोक सिंह , आशीष शर्मा आदि ने पगड़ी पहनकर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया।

Share