सीमा हैदर के बाद अब अपने पति की तलाश में बांग्लादेशी मुस्लिम महिला पहुंची नोएडा, जानें पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/08/2023): पाकिस्तान से अपने प्रेमी से मिलने हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर (अब सीमा मीणा) काफी सुर्खियों में है। मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक नया मामला सामने आ गया है। दरअसल, अब बांग्लादेश की एक महिला नोएडा पहुंच गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि एक भारतीय व्यक्ति, जिसका नाम सौरभ बता रही है, ने उससे शादी की और उसे गर्भवती कर वहां से भाग गया। अब महिला अपने पति की तलाश में भारत आई है।

महिला के मुताबिक उसे भारत आने के बाद पता चला कि उसका पति यहां पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद उक्त बंगलादेशी महिला ने महिला सुरक्षा थाने में मामला दर्ज कराया है। एसीपी महिला सुरक्षा इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के साथ एक वर्ष का एक बच्चा भी है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि एक महिला निवासी ढाका, बंग्लादेश ने अपने बेटे उम्र 01 वर्ष के साथ महिला थाना पर सूचना दी कि 14.04.2021 को भारतीय निवासी सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में ही मेरे साथ शादी (निकाह) किया था। और उसको छोड़ कर भारत आ गया है और वह पहले से ही शादीशुदा था।
बांग्लादेश में 04.01.2017 से 24.12.2021 तक बंग्लादेश ढ़ाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। महिला ने अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट व वीजा व नागरिक कार्ड उपलब्ध कराये है। बांग्लादेश की महिला के साथ सौरभ तिवारी ने बांग्लादेश में शादी की है घटना का स्थान बंगलादेश है। उक्त प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा किया जा रहा है।।

Share