ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट द्वारा हरियाली तीज का भव्य आयोजन, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19/08/2023): हरियाली तीज के पावन अवसर पर आज शनिवार, 19 अगस्त को ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट ने हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन डिवाइन रेजीडेंसी, ग्रेटर नोएडा में किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव और एसीपी वर्णिका सिंह उपस्थित रही। विशेष अतिथि डॉ अंजू आर्या रही।

एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने बताया आज के तीज के कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को आना था लेकिन कार्यों की व्यस्तता के चलते वो किसी कारणवश यहां नहीं आ पाई इसलिए सीपी मैम ने मुझे और एसीपी वर्णिका को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा। हरियाली तीज कार्यक्रम में आकर हमें बहुत अच्छा लगा। आगे एडीसीपी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं और लड़कियों को जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्यक्रम में सभी ने अपनी प्रतिभा बहुत अच्छे से दिखाई है। साथ ही देश-विदेश से आए जे़नो वैन उर्फ़ उमेश कुमार का कथक नृत्य देखकर और उनके हमारे भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव देखकर बहुत अच्छा लगा।

आगे एडीसीपी प्रीति ने कहा कि महिलाएं घर से बाहर आए और जिस क्षेत्र में रुचि है उसमें अपनी प्रतिभा को निखारे। क्योंकि आपकी प्रतिभा से ही आपको एक दिन देश और दुनिया जानेगी और साथ ही अपनी बच्चियों को पढ़ाएं-लिखाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एस्ट्रा एक्टिविटी में भाग लेने को कहे ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

एसीपी वर्णिका ने कहा जब हम जागरूकता कार्यक्रम में जाते हैं तो महिलाओं और लड़कियों को पुलिसिंग के बारे में बताते हैं कि कैसे अपना बचाव करना है। बहुत ही शुभ सावन का पावन महीना चल रहा है और वर्षा ऋतु है साथ ही आज हरियाली तीज है। मेरी यही आशा है कि महादेव और मां पार्वती का आर्शीवाद आप सब के ऊपर सदा बना रहे। आप सब ऐसे ही खुश रहें और दूसरे को भी खुश रहने दें और कभी आपको पुलिस की जरूरत ना पड़े।

डॉ अंजू आर्या (आयुर्वेदिक स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि अगर सही मायने में सुंदर दिखना है तो उसके लिए सबसे पहले हमें अपने आप को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। क्योंकि शिक्षा ही वो एकमात्र वरदान है जिसको ग्रहण कर हम अपने आप को सशक्त कर अपने आप और परिवार को अच्छी जिन्दगी दे सकते हैं। साथ ही लड़के और लड़की में फर्क नहीं करना चाहिए क्योंकि जितना लड़कियां अपने मां पिता और परिवार के लिए कर सकती है उतना लड़का नहीं कर सकता है। इसलिए अपनी बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाए। जो पैसा बेटियों की शादी में दहेज में देते है वो उनकी शिक्षा पर खर्च करें।

बिमटेक विद्यालय की कार्डिनेटर रेणु सिंह ने कहा कि बिमटेक कॉलेज द्वारा संचालित बिमटेक विद्यालय में हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करते और साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एस्ट्रा एक्टिविस्ट भी कराते हैं। हमारे बिमटेक विद्यालय में पढ़ें हुए बच्चे भविष्य में अच्छा कर रहे हैं।

ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट की फाउंडर दुर्गेश्वरी सिंह ने बताया कि आज हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज ब्यूटी कांटेस्ट, टैलेंट शो, डीजे गेम्स, पंक्चुअलिटी रहा। कार्यक्रम की जज डॉ अंजू आर्या (आयुर्वेदिक स्त्री रोग विशेषज्ञ) रही। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सोलह श्रंगार कर और सजधज कर आई।

हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में टेन न्यूज नेटवर्क के फाउंडर गजानन माली, विदेश से आए जे़नो वैन उर्फ़ उमेश कुमार, कई महिलाएं एवं बच्चें उपस्थित रहे।।

Share