बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/08/2023): 15 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के 11 मंडलों के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 1000 बूथों पर आज़ादी का जश्न मनाते हुए ध्वजारोहण किया।

भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में जिला इकाई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने धवजारोहण किया और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि देश की आज़ादी में लाखों क्रान्तिकारी स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान से हमे ये आज़ादी मिली हम उन्हें नमन करते हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, गजेन्द्र मावी, सेवानंद शर्मा, देवा भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पवन रावल, सुनील भाटी, सत्यपाल शर्मा, आदि हज़ारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ध्वजारोहण किया।।

Share