London राम कथा संपन्न कर धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गुरु रामभद्राचार्य के पास | Bageshwar Dham

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02 अगस्त 2023): लंदन में बागेश्वर धाम का जबरदस्त डंका बजा। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री राम कथा का आयोजन किया गया था। श्री राम कथा 22-28 जुलाई प्रजापति हॉल कम्युनिती सेंटर लेस्टर और 29 जुलाई को हैरो में आयोजित की गई। इस दौरान पंडित शास्त्री के लिए लोगों की दीवानगी ठीक उसी तरह दिखाई दी, जैसी भारत में दिखाई देती है। वहा कथा समाप्त करके धीरेंद्र शास्त्री भारत पहुंचते ही नोएडा आए।

नोएडा शहर के नोएडा स्टेडियम में राम कथा कर रहे जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य से बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सबसे पहले मिलने पहुंचे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अचानक नोएडा पहुंचे। यहां वे आधे घंटे तक स्वामी रामभद्राचार्य जी के साथ रहे। उन्होंने अपने गुरू जी को दण्डवत लेटकर प्रणाम किया। स्वामी रामभद्राचार्य ने आशीर्वाद स्वरुप धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को स्वरचित रामायण की प्रति भेंट की। इस दौरान गुरू शिष्य के बीच कुछ गुप्त मंत्रणा भी हुई। आशीर्वाद लेने के आधा घंटा बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस चले गए।

Share