मन की बात कार्यक्रम का 103वां संस्करण: गौतमबुद्ध नगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढकर लिया हिस्सा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (31 जुलाई 2023): रविवार, 30 जुलाई को प्रधानमंत्री के मन की बात का 103वां संस्करण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 11 मंडलों के 1000 से अधिक बूथों पर किया।

सूरजपुर मंडल पर सूरजपुर में मुख्य अतिथि एमएलसी विधायक श्रीचन्द शर्मा उपस्थित रहे। श्रीचन्द शर्मा ने प्रधानमंत्री के मन की बात संस्करण को सुना और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि हमे जल संरक्षण के लिए जल को बचाना और प्रकृति को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। क्योंकि हमारी आगे की पीढ़ी के जीवन के लिए अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से भारत में नया भारत आत्मनिर्भर भारत बनकर विश्व में मज़बूती से विश्व गुरु बनने के लिये निरंतर आगे बढ़ रहा है।

जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी ने ग्रेटर नोएडा मंडल के बूथ पर मन की बात संस्करण को सुना और कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छोटी छोटी उपयोगी चीजों को उठाते हुए। जीवन में बड़े बदलाव लाते हैं। आज देश की जनता प्रधानमंत्री जी के मन की बात को करोड़ों की संख्या में सुनते हैं जिला अध्यक्ष विजय भाटी जी ने बताया कि आज सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात संस्करण एवं सहभोज और वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, पवन नागर, दीपक भारद्वाज, सुनील भाटी, गजेन्द्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सेवानंद शर्मा, सत्यपाल शर्मा, मूलचंद शर्मा सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात संस्करण को सुना।।

Share