उद्यमियों में खुशी की लहर: चौथी बार बढ़ा यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूणवीर सिंह का कार्यकाल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/07/2023): यमुना प्राधिकरण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कार्यकाल एकबार फिर बढ़ गया है। उनके कार्यकाल में वृद्धि होने से उद्यमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि 2016 में डॉ अरूणवीर सिंह को यमुना प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद तैनात किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। यमुना प्राधिकरण को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।‌ आज शुक्रवार को राज्य सरकार के आदेश पर सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह का कार्यकाल एक फिर बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने चौथी बार सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह के कार्यकाल में बढ़ोतरी की है और अब उनका कार्यकाल बढ़ाकर दिसंबर 2023 कर दिया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे एंटरप्रेन्योरस एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषभ निगम ने बताया कि यमुना प्राधिकरण एवं जेवर एयरपोर्ट की प्रगति का सारा श्रेय सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह को ही जाता है। और इसके लिए हम सदा सीईओ सर के ऋणी रहेंगे। सीईओ साहब ने किसानों व उद्यमियों, दोनो का बराबर ख़्याल रखा है। हम आशा करते हैं कि पूर्व की भांति आगे भी हमारे सीईओ साहब समस्त प्लॉट एलॉटीज के हित में कार्य करेंगे। और शेष बचे हुए डेवलपमेंट कार्यों को पूरा करा कर जल्द से जल्द 32 और 33 सेक्टर के एलॉटीज को, समस्त सुविधाओं के साथ कब्ज़ा दिलाएंगे।

आखिरी में उन्होंने कहा कि एक बार फिर हम सभी उद्यमियों की तरफ से सीईओ अरुण वीर सिंह का अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।।

Share