बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटे एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19/07/2023): गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन और शासन के साथ जिले के सामाजिक संगठन भी बाढ पीड़ितों की मदद करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्य भी बाढ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर भोजन वितरण कर रहे हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा मे बाढ़ पीड़ितों को सुबह शाम भोजन वितरित करने के संकल्प के साथ आज बुधवार, एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने सेक्टर 150 पुश्ते पर सुबह का भोजन वितरित किया। लगभग 250 लोगों के बीच वितरण किया गया।

शाम के समय भी ये कार्यक्रम चलेगा। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के सामाजिक लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी अपने अपने क्षमता के अनुसार योगदान कर रहें हैं।

इस मौक़े पर सुरेंद्र बंसल, मुकेश भाटी, मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, मनोज सिंगल, कपिल सिंह, प्रभात शंकर, मोनू सिंगल, सुनील प्रधान, हरेंद्र बंसल, असीम शर्मा, मनीष रफ़्तार सिंह सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।

Share