‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम की शुरुआत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संबोधन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/06/2023): भाजपा का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने कल भोपाल से पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को आभासी माध्यमों (वर्चुअल) से संबोधित किया। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर जनपद के 11 मंडल सूरजपुर, जारचा, बिसरख, बादलपुर, ग्रेटर नोएडा, दादरी नगर, दादरी देहात, कासना, दनकौर, रबूपुरा और ज़ेवर में बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰नड्डा के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि आज से ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। हम सभी को अपने अपने बूथ को मज़बूत करना है। बूथ मज़बूत चुनाव में जीत, हमें एक बार फिर से मोदी सरकार बनाना है। उसके लिये सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को और पार्टी की रीति नीति के विषय में जन जन को बताएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिजेंद्र भाटी पिछड़ा आयोग सदस्य, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, महामंत्री दीपक भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, सेवानंद शर्मा, सतेंद्र नागर, गजेन्द्र मावी, बलराज भाटी, मनोज भाटी, संजय भाटी, सोमेश गुप्ता, महेश शर्मा, मनोज प्रधान, जगदीप नागर, राजेंद्र भाटी, उदयवीर चौधरी, अशोक शर्मा, प्रेम प्रधान, विचित्र तोमर, रिंकु भाटी, अनिता गौतम, रजनी तोमर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Share