ग्रेटर नोएडा: अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर बनेगा भव्य कृष्णधाम मंदिर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 अप्रैल 2023): ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशी की खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर भव्य कृष्णधाम मंदिर बनने जा रहा है।

जानें, प्रोजेक्ट्स की पूरी डिटेल्स

तीन चरणों में पूरी होनेवाली इस परियोजना में सबसे पहले यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचने के लिए 6.8 किलोमीटर लम्बा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस बनाया जाएगा। इसी एक्सप्रेसवे के एक तरफ 500 मीटर में और दूसरे तरफ 800 मीटर में हेरिटेज सिटी बनाया जाएगा।

पहले चरण में रिवर फ्रंट, थियोलॉजिकल जोन, होटल, बाजार, क्राफ्ट जोन, कल्चरल एरिया का निर्माण होगा। वहीं दूसरे चरण में कन्वेंशन सेंटर, पार्क, योग एवं नेचुरोपैथी सेंटर, होटल, हॉस्पिटैलिटी का निर्माण होगा। तीसरे चरण में संस्थागत, आर्ट्स गैलरी, रिजॉर्ट विकसित किए जाएंगे। हेरिटज सिटी को दिल्ली हाट के तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

100 एकड़ में बनेगा कृष्णधाम मंदिर

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले हेरिटेज सिटी में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर कृष्णधाम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि यह मंदिर कुल 100 एकड़ भूमि में विकसित होगा। मंदिर में 100 फीट ऊंची कृष्ण की मूर्ति लगेगी।

धनवंतरि धाम भी बनेगा

हेरिटेज सिटी में धनवंतरि धाम भी विकसित किए जाएंगे। इसमें कुल पांच योग सेंटर बनेंगे। यहां योग केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सा, आध्यात्मिक केंद्र विकसित किए जाएंगे।।

Share