सूबे में कई IPS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई आईजी और डीआईजी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27/03/2023): उत्तर प्रदेश प्रशासनिक महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया है।शासन की ओर से एक सूची जारी की गई है। जिसमें अखिलेश कुमार को IG आजमगढ़ के पद पर प्रमोट किया गया है। केशव चौधरी एडिश्नल सीपी आगरा पर प्रमोट किए गए। साथ ही अनीस अंसारी आईजी पद पर प्रमोट किए गए हैं। चनप्पा वाराणसी में एडिश्नल सीपी पर प्रमोट किए गए है। दिनेश कुमार ACP गाजियाबाद पद पर प्रमोट हुए।वहीं एन रविंदर ADG पुलिस मुख्यालय बनाए गए। डीजीपी के जीएसओ का भी चार्ज रविंदर को दिया गया है।

अमित चंद्रा एडीजी पीटीसी मुरादाबाद बनाए गए। ब्रजेश कुमार मिश्रा एसपी पीटीएस सुल्तानपुर बने। बबलू कुमार डीआईजी एंटी करप्शन बनाए गए हैं। आशुतोष शुक्ला एसपी रेलवे मुरादाबाद बने। रामलाल वर्मा आईजी ईओडब्ल्यू बनाए गए।अनिल कुमार आईजी पीएसी पूर्वी जोन बने। रामकृष्ण भरद्वाज प्रमोशन के बाद बस्ती के IG बने हैं। रविन्द्र गौड़ गोरखपुर जोन में IG पद पर प्रमोट किए गए है। सुभाष दुबे प्रमोशन के बाद आईजी ट्रैफिक बनाए गए हैं।।

Share