दादरी विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान, जानें क्या है पूरा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23/02/2023)

आज गुरुवार 23 फरवरी को नवीन अनाजमंडी से सैकड़ों किसान पदयात्रा करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास पर पहुंचे। विधायक तेजपाल नागर के आवास का घेराव कर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

दरअसल आज किसान नेता सुखवीर खलीफा सैकड़ों किसानो के साथ मिलकर दादरी एनटीपीसी से प्रभावित किसानों के मुद्दों को लेकर विधायक आवास का घेराव करने वाले थे, लेकिन दिन निकलते ही पुलिस ने सुखबीर खलीफा को नजरबंद कर दिया। पुलिस द्वारा सुखबीर खलीफा को नजरबंद किए जाने से तमाम किसान नाराज हो गए और सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास का घेराव किया और नारेबाजी की।

हालाकि मिली जानकारी के मुताबिक दादरी विधायक तेजपाल नागर अपने आवास पर नहीं है।

Share