यमुना प्राधिकरण में 74वें गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26/01/2023)

यमुना प्राधिकरण में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्तिथ लोगों को संविधान की शपथ दिलायी। अपने सम्बोधन में गणतंत्र को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन पर ज़ोर दिया। यह भी कहा की लोगों की सेवा और उनकी संतुष्टि ही शपथ का असली यथार्थ है ।इस पर कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया ।


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने संविधान में वर्णित सामाजिक और आर्थिक न्याय के सम्बन्ध में अवगत कराया।
इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता और गणतंत्र की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने और इसके विकास क्रम की जानकारी दी।

श्री भाटिया ने बताया की गत 75 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि हमें गर्व करने का अवसर देते है।इन्होंने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की साथ ही यह भी अवगत कराया की मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यमुना प्राधिकरण ने 80,000 करोड़ के निवेश लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है तथा एमओयू हस्ताक्षरित कर लिया है ।

 

Share