महिला तभी सशक्त होगी जब वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होगी: किरण बेदी। Women Leadership Summit

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26/12/2022): शीविंग्स द्वारा आयोजित वूमेन लीडरशिप समिट में देश के शीर्ष महिला सीईओ, पॉलिसी मेकर, शिक्षाविद् और चिकित्सा विशेषज्ञ सहित कई दिग्गज हस्ती शामिल हुए। ये कार्यक्रम शीविंग्स इंटरप्राइज द्वारा आयोजित किया गया।

 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर की नामचीन महिलाओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी और शीविंग्स के संस्थानक मदन मोहित भारद्वाज तथा उनकी टीम के द्वारा किए जाने वालों कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने सभी से महिलाओं को सशक्त करने के लिए सामाजिक भागीदारी का आह्वान किया।

 

दिलचस्प बात यह है कि पुडुचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने सभी चेंजमेकर्स के साथ वन-टू-वन बातचीत की, बधाई दी और बताया कि एक महिला के लिए वित्तीय स्वतंत्रता कितनी महत्वपूर्ण है, और उनका मानना है कि एक महिला तभी सशक्त हो सकती है जब वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो। उन्होंने सिविल सेवकों सहित सभी पुरस्कार विजेताओं से शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का आग्रह किया। डॉ. दीपा मलिक ने कहा कि कैसे महिलाएं और स्वास्थ्य साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं तभी सफल हो सकती हैं जब उनका स्वास्थ्य अच्छा हो।

शीविंग्स के संस्थापक मदन मोहित भारद्वाज ने गर्व से कहा कि एक महिला तब तक सशक्त नहीं हो सकती जब तक की वह आर्थिक रूप से पूरी तरह से स्वतंत्र न हो जाए। पिछले एक दशक में शीविंग्स देश भर में 30 मिलियन वंचित महिलाओं तक पहुंच बना रही है और उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है।

 

शिखर सम्मेलन में आईएएस अधिकारी मेधा रूपम; एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज से डॉ. शारदा शर्मा; डॉ. शोभा तोमर संस्थापक और वीसी निम्स विश्वविद्यालय; स्वाति शर्मा उद्यमी और डॉ रूपमंजरी घोष, पूर्व वीसी शिव नादर विश्वविद्यालय; की सराहना की गई और साथ ही सीनियर आरएएस स्मिता सिंह को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। डॉ. भीमराय मेत्री, निदेशक आईआईएम नागपुर; को शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में फ़ोनोरावा के पवन यादव भी उपस्थित रहे।

 

शरद उपाध्याय जीएम, क्राउन प्लाजा, ग्रेटर नोएडा और सभी विशिष्ट अतिथियों ने सभी क्षेत्र में महिलाओं के सशक्त होने की वकालत की। धन्यवाद प्रस्ताव मुख्य योजना अधिकारी शुभेंद्र सिंह ने दिया।

 

शिखर सम्मेलन को शीविंग्स पर्सनल केयर, ब्रिटानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, एटेरो, क्लोविया फैशन, क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा ऑयल इंडिया आईटीडी; एक नवरत्न कंपनी, आर फॉर रैबिट द्वारा स्पॉन्सर किया गया।।

 

Share