दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन चुनाव हुआ संपन्न, देर रात होगी विजय प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/12/2022): गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर कोर्ट में जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का चुनाव वकीलों के बीच बृहस्पतिवार 22 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से शाम 5 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बार एसोसिएशन चुनाव में 1830 वकीलों ने मतदान किया।

वही शाम 5 बजे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद से ही चुनाव की मतगणना शुरू हो गई और रात 10 से 11 बजे तक जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर चुनाव में विजय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। मतगणना चुनाव समिति की देखरेख और पुलिस बल की तैनाती में संपन्न होगी।

 

वहीं जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के साथ-साथ अन्य पदों पर वकील प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वकील कालूराम चौधरी, वकील सूर्य प्रताप सिंह, वकील भंवर सिंह भाटी, वकील उमेश कुमार भाटी मैदान में हैं।
वहीं सचिव पद से वकील नीरज सिंह तंवर, वकील अजीत नागर, वकील रजत शर्मा खड़े हुए हैं।
कोषाध्यक्ष के पद पर वकील कविता नागर, वकील मोहन मावी वकील प्रवीण कुमार राठौर, वकील आशीष शर्मा खड़े हुए हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए वकील महेंद्री उर्फ मुस्कान और वकील कुमारी नियोजन बाला चुनाव मैदान में उतरी है।

 

जबकि सांस्कृतिक सचिव पद के लिए वकील गरिमा शाक्य और वकील हेमा खड़ी हुई है।।

Share