नगर पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव को लेकर आरक्षण की अंतरिम सूची जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/12/2022): उत्तर प्रदेश में नगर पंचायत व नगर पालिका चुनाव का बिगुल अब चुका है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने जिले में नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव को आरक्षण की अंतरिम सूची जारी कर दी है।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायत की सीटें हैं। जिसमें एक नगर पालिका दादरी है, जबकि पांच नगर पंचायत दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर, जहांगीरपुर और जेवर है।

वहीं जिले में दादरी नगर पालिका की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। जबकि पांच नगर पंचायत की सीटें कुछ इस प्रकार आरक्षित की गई। जिसमें नगर पंचायत दनकौर अनुसूचित जाति, नगर पंचायत जेवर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बिलासपुर अन्य पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत रबूपुरा महिला, नगर पंचायत जहांगीरपुर महिला के लिए आरक्षित की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव का कहना है कि जिला निर्वाचन विभाग चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। और वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव दिसंबर में होने की संभावना है।

Share