यूपीएसटीएफ ने बीती रात बाद मुठभेड़ 50,000 के कुख्यात इनामिया अपराधी देवेंद्र जाट को थाना कगारौल एरिया, आगरा से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। देवेंद्र पर हत्या, लूट, लूट के साथ हत्या, चाँदी लूट, ट्रक/कार/बाइक लूट जैसी बड़ी घटनाओं के 34 से अधिक मुक़दमे आगरा, मथुरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, फ़रीदाबाद, मध्यप्रदेश और दिल्ली में दर्ज है।2008 में सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद में 550 किलो चाँदी लूट, महावन, मथुरा में आधा किलो सोने की लूट, 2009 में सूर्यनगर कालोनी, हरिपर्वत आगरा में 50 किलो चाँदी लूट की जैसी दर्जनों वारदात की है। 2011 में शिवपुरी, मध्यप्रदेश में ट्रक ड्राइवर और सहायक की हत्या करके चीनी से भरे ट्रक की लूट कर दी। देवेन्द्र जाट ने अपने गैंग के साथ मिलकर 2014 में थाना सिकंदराराउ, हाथरस में बर्तन व्यवसाई से 44 लाख कैश लूट, 2015 में थाना सिकंदराराउ, हाथरस में मसाला व्यवसाई से 11 लाख की लूट , दिसम्बर 2015 में थाना कगारौल आगरा में पशु व्यवसाई से 50 लाख की लूट और 2016 में बस स्टैंड , मथुरा में गुटका व्यवसाई से 7 लाख कैश लूट और धुलिया महाराष्ट्र में पशु व्यवसाई से 50 लाख की लूट करके सनसनी फैला दी। इसके अलावा देवेन्द्र ने 2 इन्नोवा कार लूट, 1 अरटिगा कार लूट, 8 मोटरसाइकल लूट, और 5 चैन स्नैचिंग की वारदात भी करना बताया है।पशु व्यवसाई से हुई 50 लाख की लूट के बँटवारे के विवाद को लेकर देवेन्द्र ने लूट में शामिल अपने 2 साथियो सोनू और दिन्नू की भी हत्या करके शव को नहर में फेंकना बताया है। देवेन्द्र जाट पुलिस का 1997 बैच का सिपाही था जो 2007 में अपनी अपराधिक गतिविधियों के कारण बर्खास्त हो चुका है।
- Next Who do you think will take the #BB10 trophy home tonight? #BB10GrandFinale @bani_j @lopa9999 @TheManuPunjabi @manveergurjarr #Manveer
- Previous दादरी विधान सभा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल स िंह ने गांवो का किया दौरा
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.