यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई अहम मुद्दों पर लिए गए फैसले, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (2/12/2022)

शुक्रवार, 2 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण की 75वीं बोर्ड बैठक में 60% किसानो के प्रतिकर से संबंधित तीन प्रमुख मुद्दों पर निर्णय लिया गया।

जिसमें से एक मुश्त समाधान पॉलिसी योजना (one time settlement policy) महत्त्वपूर्ण रहा। यमुना प्राधिकरण ने एक मुश्त बंदोबस्त नीति 01सितंबर 2022 से 31अक्टूबर 2022 तक दो महीने के लिए लागू किया था। जिसे पुनः एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर 2022 तक कर दिया गया है। एक मुश्त समाधान पॉलिसी योजना के तहत 01सितंबर 2022 से 30नवंबर 2022 तक कुल 843 ओ.टी.एस. आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 140 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है।

प्राधिकरण द्वारा पिछले साल के लिए 24 नवंबर 2021 तक कुल राजस्व प्राप्तियां 1136.09 करोड़ रुपये थी, जबकि इस साल के लिए प्राधिकरण की 24 नवंबर 2022 तक कुल राजस्व प्राप्तियां 1349.81 करोड़ रुपये रही जो लगभग पिछले साल के बराबर है।

एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 बिस्तरों वाले शिशु चिकित्सालय की स्थापना हेतु प्लॉट संख्या पीएच 1, पॉकेट-सी, सेक्टर-20, क्षेत्र से 5000 वर्गमीटर जमीन संस्थागत योजना के तहत आवंटित की गई थी। आवंटी संस्था को लीज डीड (lease deed) की तिथि से 9 महीने की अवधि के भीतर ही प्री-फैब्रिकेटेड पद्धति से अस्पताल का निर्माण करना था। अब आवंटी संस्था ने इस अस्पताल को पीडियाट्रिक अस्पताल से मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बदलने का अनुरोध किया है। बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया कि चूंकि उक्त बाल चिकित्सालय की योजना वैश्विक महामारी कोविड 19 के दृष्टिगत विशेष नियम एवं शर्तों के साथ संचालित की गयी थी। जिसके लिए विवरणिका में नियम एवं शर्ते निर्धारित की गयी थी।

पूरे प्रकरण पर विचार कर प्रबंधक बसी खान एवं आवंटन पत्र जारी करने वाले संबंधित कर्मचारी ने दिनांक 28 नवंबर 2018 तक ओ.टी.एस. पॉलिसी का लाभ प्राप्त कर आबंटिती को ₹2,57,020.00 साधारण ब्याज की क्षतिपूर्ति 29 नवंबर 2018 से 15 दिसंबर 2022 तक बोर्ड ने आवंटी संजय किशोर से ₹4,47,335.00 का साधारण ब्याज वसूल करने का निर्णय लिया।।

Share