सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कालेज में र ाष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : ’सावित्री बाई फुले कन्या इन्टर कॉलेज’ में ’एन0सी0सी0 गाजियाबाद ग्रुप’ द्वारा संचालित 20 जनवरी 2017 से 31 जनवरी 2017 तक चलने वाले ’राष्ट्रीय एकीकरण शिविर’ (छप्ब्) के छठें दिन एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, गाजियाबाद के’ ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर राकेश शर्मा व एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय, आगरा के ग्रुप कमाण्डर ने कैम्प का दौरा किया। इसके पश्चात एन0सी0सी0 कैडेट्स
द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण जागरूकता कार्यक्रम’ (छप्।च्), समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में सभी प्रान्तों से आये हुए कैडेट्स ने ’राष्ट्रीय एकीकरण जागरूकता कार्यक्रम’ के अर्न्तगत अपने-अपने राज्यों के इतिहास, भूगोल, राजनीति, धर्म, अर्थव्यवस्था, रहन-सहन, खानपान, पहनावा, संस्कृति आदि की जानकारी दी। तथा अपने-अपने राज्यों की विशेषताओं से अवगत कराया।
सभी प्रान्तों से आये विभिन्न एन.सी.सी. कैडेट्स ने ’समूह-नृत्य’ के माध्यम से अपने अपने की राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत की।

Share