छठ पूजा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा छठ महापर्व की तैयारी पूरी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/10/2022): ग्रेटर नोएडा के IEC कालेज के सामने नोलेज पार्क- 2 में छठ पूजा समिति द्वारा भव्य छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष रामजी पाण्डेय है।

ग्रेटर नोएडा छठ पूजा समिति ने बताया कि छठ पूजा सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का आयोजन का आई.ई.सी. कॉलेज के सामने वाले पार्क में किया जा रहा है। पूजा के लिए पार्क में घाट पर जल की व्यवस्था की गई है और इस की साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। जिसमें कि श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के समय कोई समस्या ना हो। और आज पहले दिन नहाय-खाय से छठ के महापर्व का शुभारंभ होगा।

बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिनों तक मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें उगते हुए सूर्य के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। और छठ पर्व पर भगवान सूर्य के साथ उनकी बहन छठी मईया की पूजा की जाती है।

 

शुक्रवार, 28 अक्टूबर को सूर्य की उपासना और आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। दूसरे दिन 29 अक्टूबर को खरना, तीसरे दिन 30 अक्टूबर को संध्या अर्ध्य और चौथे दिन 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देंगे।

छठ पूजा सेवा समिति रामजी पांडे (अध्यक्ष), रामजन्म पांडे (उपाध्यक्ष), परशुराम यादव (सरंक्षक), अशोक दुबे (कोषाध्यक्ष), मनोज पांडे (महा सचिव), रविंद्र सहानी (सचिव), पुरषोत्तम मिश्रा (सचिव), अभिमन्यु मिश्रा, अधिवक्ता (कानूनी सलाहकार), आशीष पांडे (सलाहकार)

Share