गरीबों के मसीहा मुलायम सिंह यादव के निधन से हृदय मर्माहत है: सपा नेता सुनील चौधरी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10/10/2022): सोमवार, 10 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है और उनके निधन पर सभी देशवासियों में शोक की लहर है। सभी मुलायम सिंह यादव को याद कर उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ फोन पर बातचीत करते हुए सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर नोएडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बताया कि आज गरीबों और मजदूरों के मसीहा मुलायम सिंह यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पार्टी में शोक का माहौल बना हुआ है। और उनकी मौत का दुखद समाचार ह्रदय को छल्ली कर रहा है।

आगे सुनील चौधरी ने बताया कि जैसे ही सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार मिला वह तुरंत मेंदाता अस्पताल उनके पास पहुंचे और फिर वहां से उनके पार्थिव शरीर के साथ वह उनके गांव सैफई पहुंचे। कल 11 अक्टूबर को करीब 3 बजे सपा नेता मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी।

साथ ही टेन न्यूज नेटवर्क को सुनील चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव सदैव ही गरीबों की आवाज बने हैं, और उन्हें अपने जीवन में सदैव सभी का हित चाहा है। ईश्वर मजदूरों और गरीबों के मसीहा मुलायम सिंह यादव को शांति दे।

Share