खराब मौसम के चलते टला किसानों का महापंचायत, जानें कब होगी महापंचायत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (09/10/2022): भारतीय किसान यूनियन ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 10 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को जीरो प्वाइंट के नीचे महापंचायत होने जा रही थी। लेकिन अब खराब मौसम के चलते महापंचायत 14 को अक्टूबर होगी।

बता दें मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर 2022 तक मौसम खराब होने के आसार हैं, गौतम बुध नगर के भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अब यह पंचायत 14 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार समय सुबह 10बजे से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जीरो प्वाइंट ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे की जाएगी।

साथ ही भारतीय किसान यूनियन ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, किसानो भाईयों, मजदूरों भाईयों और पुलिस प्रशासन, तीनों प्राधिकरण, जिला प्रशासन, बिजली विभाग यूपीपीसीएल, एनपीसीएल, एलआईयू एवं सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन करते हुए कहा कि सभी 14 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे समय पर पहुंचकर किसानो एवं मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराएं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाकियू अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैत अमर रहे। साथ ही चौधरी नरेश टिकैत जिंदाबाद, चौधरी राकेश टिकैत जिंदाबाद और जब तक दुखी किसान रहेगा तब तक धरती पर तूफान रहेगा।

Share