असत्य पर सत्य की विजय के साथ हुआ रावण दहन | श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05/10/2022): श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव 2022 के अवसर पर 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन साईट-4, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आज बुधवार, 6 अक्टूबर को विजय महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, लीला मंचन से पूर्व देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिन्हें देखकर वहां उपस्थित हजारो की संख्या में मौजूद दर्शको ने खूब आनंद लिया।

 

अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म डारेक्टर व एक्टर अरुण नागर ने दीप प्रज्जलित किया।

गणेश वंदना से रामलीला प्रारम्भ हुई, रामलीला में मेघनाद लड़ने जाता है। वह लक्ष्मण से जीत नहीं पाता और समझ जाता है,ये वास्तव में भगवान हैं। तो वह रावण को समझाने जाता है कि आप सीता को लौटा दें, अन्यथा राक्षस जाति का विनाश निश्चित है। लेकिन रावण फिर भी नहीं मानता, और फिर मेघनाद लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। उसके बाद रावण अपने मित्र अहि रावण को बुलाता है, अहिरावण विभीषण का भेष बनाकर राम लक्ष्मण को चुरा कर पाताल लोक ले जाता है, तब हनुमान अहि रावण का वध करके राम लक्ष्मण को ले आते हैं। अंत में रावण स्वयं लड़ने जाता है और प्रभु श्री राम के हाथों मारा जाता है, और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। अंत में कुंभकरण, मेघनाद और रावण के 65 फिट ऊंचे पुतलों का दहन और आकर्षक आतिश बाजी होती है। कल 6 अक्टूबर को भरत मिलाप की सुन्दर लीला मंचन होगा।

उक्त अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, जी पी गोस्वामी, हरेन्द्र भाटी, के के शर्मा, मुकुल गोयल, जितेंद्र चौहान, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अतुल जिन्दल, विकास, जतन भाटी, श्रीचन्द भाटी, मनोज यादव, सुभाष चन्देल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, विशाल जैन, विकास गर्ग, सुरेंद्र तायल, विकास आर्य, मास्टर प्रमोद भाटी, रिंकू आर्य, राहुल नम्बरदार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share