नवमी के अवसर पर पूजा- अर्चना के पश्चात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन || Greater Noida Kalibari

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05/10/2022): Greater Noida kalibari सेक्टर Pi-1, ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा शारदिया संस्कृति समिति (GNSSS) के द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार, 4 अक्टूबर को नवमी के शुभ अवसर पर Greater Noida kalibari में भव्य दुर्गा पूजा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए GNSSS के अध्यक्ष रंजन चटर्जी ने बताया कि हमारी समिति लगभग 22 वर्षों से प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर Greater Noida kalibari में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। और इसी वर्ष हमने यहां मां काली के मंदिर की भी स्थापना की है। जिसका उद्देश्य है कि सभी लोग हमारी समिति के साथ मिलकर धार्मिक भावनाओं को आगे बढ़ाए। हमारी समिति के लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं, दुर्गा पूजा को जन जन तक पहुंचाने में और जब Greater Noida kalibari की दुर्गा पूजा में आकर लोग खुश होते हैं तो हमें भी खुशी मिलती है।

वहीं GNSSS सेक्रेटरी मनिन्द्र मंडल ने बताया कि Greater Noida kalibari में यह 22 वां वर्ष है, जब हम यहां दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। यहां आयोजन करने से पहले हम प्रशासन और शासन से अनुमति लेते हैं, और इसके बाद लोगों की असुविधा न हो इस बात का पूर्ण ध्यान रखते हुए हर वर्ष नवरात्रों में दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। और आज 5 अक्टूबर को सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

Greater Noida kalibari में दुर्गा पूजा में आए भक्तों ने कहा कि यहां आकर उनको मां दुर्गा के दर्शन करके बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि Greater Noida kalibari में सभी समुदायों के लोग एक साथ मिलजुलकर मां दुर्गा की आरती गाते हैं।

Share