भारत के डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं: सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13/09/2022): World Dairy Summit 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। 12 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड डेरी समिट का उद्घाटन किया।

वर्ल्ड डेरी समिट 2022 पर गौतम बुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने अपना वक्तव्य व्यक्त करते हुए कहा कि “2014 के बाद से हमारी सरकार ने भारत के डेयरी सेक्टर के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। आज इसका परिणाम मिल्क प्रोटक्शन से लेकर किसानों की बढ़ी आय में भी नजर आ रहा है।”

डॉ महेश शर्मा ने आगे कहा कि “विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है। पिछले कुछ समय में भारत के अनेक राज्यों में Lumpy नाम की बीमारी से पशुधन की क्षति हुई है। विभिन्न राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने Lumpy Skin Disease की स्वदेशी vaccine भी तैयार कर ली है।

Share