राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की मांग हुई पूरी, पढें पूरी खबर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा ( 2 सितंबर 2022): रेल मंत्रालय ने दनकौर और दिल्ली के बीच रेल सेवा एक बार फिर शुरू कर दी है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने 30 मार्च 2022 को सदन में यह मुद्दा उठाया था। दरअसल, कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली और एनसीआर के बाकी शहरों के बीच चलने वाली रेल सेवा को बंद कर दिया गया था।

महामारी खत्म होने के बाद भी इन्हें रेल मंत्रालय ने शुरु नहीं किया, जिस पर सुरेंद्र सिंह नागर ने सदन में मांग उठाई थी। अब रेल मंत्रालय ने उनकी मांग पूरी करते हुए गौतमबुद्ध नगर के दनकौर कस्बे और दिल्ली के बीच रेल सेवा बहाल कर दी है। गुरुवार को दोबारा ईएमयू ट्रेन का संचालन हुआ। सांसद ने रेलमंत्री को धन्यवाद दिया है।।

Share