यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक: यमुना एक्सप्रेस पर टोल टैक्स में हुयी वृद्धि, यहां देखें नयी दरें

शुक्रवार को आयोजित हुयी यमुना प्राधिकरण की 74 वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया। 1 सितंबर से टोल पर बढ़ी हुई दरें लागू हो जायेंगी। दो पहिया वाहन चालकों और किसानों के ट्रैक्टर को इस फैसले में राहत दी गई है।

प्रेस वार्ता में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ाए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए CEO डॉ अरुणवीर सिंह ने कहा कि “यमुना एक्सप्रेसवे पर 2018 के बाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया था, अब यमुना एक्सप्रेसवे के मरम्मतीकरण में कुल 135 करोड़ खर्च किए गए हैं, इस बाबत टोल शुल्क को थोड़ा बढ़ाया गया है। हालाकि दो पहिया वाहन और ट्रैक्टर आदि के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है, चारपहिया, कार, जीप आदि वाहनों में 10 पैसे की न्यूनतम वृद्धि की गई है, जो एक सितंबर से लागू की जाएगी।”

वाहन पुराना टोल नया टोल
टू व्हीलर 205 205
कार या जीप जैसे हल्के वाहन 415 437
हल्के माल वाहन 635 684
सिक्स एक्सल 1295 1394
अत्यधिक भारी 2250 2739
Share