‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ के अवसर पर अखंड भारत बनाने का संकल्प, RSS गौतमबुद्ध नगर द्वारा विचार गोष्ठी का अयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15/08/2022): अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौतमबुद्ध नगर जिला के संपर्क विभाग द्वारा दिनांक 14 अगस्त 2022 को ग्रेटर नोएडा के जी.एन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और अखंड भारत का गीत गाकर हुआ। मुख्य वक्ता पदम् जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अध्यक्ष बिशन लाल गुप्ता चेयरमैन, जी एन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त संयुक्त कमिश्नर, विधि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। साथ ही कार्यक्रम का संचालन राजकुमार एवं प्रमोद ने किया।

मुख्य वक्ता पदम् जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा जिस धर्म के अंदर हमने जन्म लिया है, उस धर्म में खंडित मूर्ति की पूजा अर्चना करना अशुभ माना गया है। क्योंकि हम अखंडता के पूजारी है। साथ ही उन्होंने विभाजन की विभीषिका पर 1857 से 1947 तक हुए 7 विभाजन पर जिसमे 14 अगस्त को हुए विभाजन में देश और देशवासियों के साथ किए गए विश्वासघात पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के पीछे के भाव का भी वर्णन किया।

उन्होंने 1942 के आंदोलन को स्वतंत्रता का कारण बताए जाने से हजारों बलिदानियों के विस्मरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद इंग्लैंड के प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी के आजाद हिंद फौज के अभियान और सेनाओं के विद्रोह को स्वाधीनता का मुख्य कारण बताते हुए, विभाजन के समय गांधी जी के नोआखाली में रहने पर चर्चा किया, सरकार द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के रूप में घोषित होने की जानकारी दी, तथा बटवारे पर लाखो हिंदू और सिखों के कत्ल को स्मरण करते हुए आने वाले 25 वर्षो में उसके सुधार पर कार्य करते हुए एक विजयी और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए आह्वान किया।

आगे उन्होंने कहा जिस मिट्टी में हमने जन्म लिया है वह मिट्टी है सहर्ष और बलिदान की। विश्व युद्ध के दौरान हुए विभाजन पर चर्चा की। फिर कहा कि आज हमें आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में हमें पुनः अवसर मिला है। भारत के विभाजन में हम से जो गलतियां हुई है। हमें उनसे सीख लेकर आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत को अखंड भारत बनाना है। साथ ही उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों भी नमन किया।


गोष्ठी में कार्यक्रम के अध्यक्ष विशन लाल गुप्ता जी, चेयरमैन जी एन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने अपनी मातृ भूमि का धन्यवाद दिया और संघ के स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्र पर आई किसी विपदा में साहस के साथ खड़े रहने के लिए साधुवाद दिया और आगे मातृभूमि का और कोई खंडन न हो ऐसी जागरूकता का आह्वान किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के टुकड़े न होने दें, भारत को अखंडता की ओर लेकर चले क्योंकि अखंड का अर्थ ही जिसके टुकड़े न हो इसलिए हम सभी को भारत को अखंड‌‌ भारत बनाना है।‌ आगे उन्होंने कहा कि सभागार में उपस्थित किसी का बच्चा जी एन ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स में पढ़ता हो या पढ़ना चाहता हो और वह फीस जमा कराने में असर्मथ‌ है जो जी एन ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट्स बच्चे को उसके अनुरूप फीस की व्यवस्था देगा।

विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त संयुक्त कमिश्नर, विधि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि अखंड भारत भारत के प्राचीन काल को कहा जाता है, प्राचीन काल से ही भारत को अनेक नामों से जाना जाता है। अखंड भारत के 16 जनपद भारत में है। साथ ही उन्होंने अखंड भारत के विभाजन पर पूर्ण रूप से चर्चा की। सभी से वर्तमान भारत को विभाजन न करने की अपील की।

साथ ही उन्होंने प्राचीन भारत के अविभाजित स्वरूप, विश्व में अग्रणी भूमिका और वैभव के बारे हमे विस्तार में बताया।

इस‌ कार्यक्रम के दौरान सभागार में उपस्थित श्रोताओं ने मुख्य वक्ता पदम् जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत को अखंड भारत के लिए और विभाजन के दौरान हुई गलतियों को भविष्य में पुनः न दोहराने पर चर्चा की।

Share