राष्ट्रीय लोक अदालत में 101796 वादों का हुआ निस्तारण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/08/2022): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता एंव दिशा-निर्देशन में दिनांक 13.08.2022 को जनपद गौतमबुद्धनगर में किया गया।

जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारी द्वारा कुल 39792 वाद तथा राजस्व न्यायालय द्वारा कुल 21493 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैक द्वारा 276 मामलें बी एस एन एल द्वारा 19, तथा परिवहन विभाग द्वारा 20286 तथा यातायात विभाग द्वारा 18547 संबंधित ई-चालान के कुल 38833 मामलों का निस्तारण हुआ।

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 101796 वाद निस्तारित हुया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयवार निस्तारित वादों का विवरण निम्न है:-

अवनीश सक्सैना, जिला जज 02 आपराधिक अपील वादों का निस्तारण किया गया। अनुपम कुमार, पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय द्वारा 42 वाद व समझौता धनराशि 28702845 है। नरेन्द्र कुमार पाण्डे, पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 63 वाद व समझौता धनराशि 29845830 है। मंजीत कुमार शेरोन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 45 व समझौता धनराशि 250000 है।

ज्योत्सना सिंह अपर जिला जज द्वितीय / विशेष न्यायाधीश / एससी/एसटी एक्ट द्वारा 08 वाद है। मोना पवार अपर जिला जज पंचम द्वारा 06 वाद व 500 रूपये जुर्माना है। डा० अनिल कुमार सिंह अपर जिला जज / पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 01 वाद निस्तारित किया। रणविजय प्रताप सिंह अपर जिला जज / एफटीसी प्रथम द्वारा 551 वाद व जुर्माना धनराशि 3000500 है। राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज / एफ०टी०सी द्वितीय द्वारा 06 वाद व जुर्माना धनराशि 500 है। स्नेहा नेगी प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त परिवार न्यायालय द्वारा 21 वाद।

वही ऋचा उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 9278 वाद एंव जुर्माना धनराशि 2061630 है। सुशील कुमार सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) द्वारा 68 वाद व जारी उत्तराधिकार प्रमाण पत्रों की धनराशि 187320497 है। जयहिंद कुमार सिंह ए सी जे एम प्रथम द्वारा 4112 वाद व जुर्माना धनराशि 431800 है। प्रदीप कुमार कुशवाहा ए सी जे एम द्वितीय 6781 वाद व जुर्माना धनराशि 309530 है।

अवधेश कुमार सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) / एफटीसी द्वारा 4938 वाद व जुर्माना धनराशि 51740 है। अर्पिता सिंह सिविल जज जू डि द्वारा 43 वाद व समझौता धनराशि 175897 है। नितिका महाजन अपर सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) प्रथम व वर्चुअल कोर्ट द्वारा 4037 वाद व जुर्माना धनराशि 3170500 है। निमिषा गुप्ता सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) जेवर द्वारा 416 वाद व जुर्माना धनराशि 127490 है।

हर्षिका रस्तोगी सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) / एफ टी सी द्वितीय द्वारा 6250 वाद व जुर्माना धनराशि 338830 है। नुपुर श्रीवास्तव सिविल जज जू0डि द्वारा 2266 व जुर्माना धनराशि 186610 है। प्रदीप कुमार कंसल अतिरिक्त न्यायालय संख्या 1 द्वारा 62 वाद व समझौता धनराशि 19200000 है। नलिन कॉत त्यागी अतिरिक्त न्यायालय संख्या 2 द्वारा 89 वाद व समझौता धनराशि 18763856 है।

विजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त न्यायालय संख्या 3 द्वारा 325 वाद व समझौता धनराशि 29493867 है। इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 39792 वादों का निस्तारण किया गया।

उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 21493 वाद निस्तारित हुए। और उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 101796 मामलों का निस्तारण हुआ जिसमें समझौता धनराशि 396992860 है।

Share