हर सप्ताह परिषदीय स्कूलों में लगेगी खेल पाठशाला, कई गतिविधियों से बच्चे होंगे उत्साहित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/07/2022): परिषदीय स्कूलों में हर शनिवार को नौ बैग डे होगा। स्कूलों के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने यह पहल की है। जिसके तहत हर शनिवार को पढ़ाई के बजाय बच्चों की क्रियाशीलता, पेंटिंग और रुचि के अनुरूप खेल कूद का आयोजन किया जाएगा।

अभिभावकों को भी बच्चों के साथ स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि वह भी बच्चों की रुचि को परख सके। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रार्थना सभा और व्यायाम भी कराया जाएगा। इस दौरान किसी ना किसी महापुरुष के बारे में भी शिक्षक सभी बच्चों को बताएंगे।

साथ ही शनिवार को कक्षा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी होगी। इसी सत्र में हिंदी और अंग्रेजी कठिन शब्द लेखन प्रतियोगिता के साथ बच्चों को प्रार्थना पत्र भी लिखना सिखाया जाएगा।

साथ ही चित्रकला, क्राफ्ट, संगीत प्रतियोगिताओं से भी बच्चों को जोड़ा जाएगा। बच्चों की तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए बल सभा, बल संसद प्रश्नोत्तरी, अंतराक्षरी और सुनाओ कहानी जैसी गतिविधियां भी कराई जाएंगी।

Share