चीनी व्यक्ति का संदिग्ध चालक गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में अवैध क्लब का था कार्यवाहक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03/07/2022): ग्रेटर नोएडा: चीनी नागरिक ज़ू फी (36) के ड्राइवर और निजी सहायक, जो अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रहा था, और ग्रेटर नोएडा के एक गांव में एक अवैध क्लब चला रहा था , उसको पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस का कहना है गिरफ्तार व्यक्ति क्लब का कार्यवाहक था, और उस पर फी के लिए वित्तीय लेनदेन करने का संदेह है।

जीबी नगर पुलिस के बीटा-2 थाना और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने आरोपी अशोक को यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार किया‌।

पुलिस ने बताया कि वह गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है और हाल फिलहाल में इंदिरापुरम में किराए के मकान में रह रहा था।

विशाल पांडे, अतिरिक्त डीसीपी (ग्रेटर नोएडा) ने बताया कि जू् फी की गिरफ्तारी के बाद से हम उससे जुड़े लोगों को उठा रहे हैं और अशोक फी के ड्राइवर-सह-निजी सहायक के रूप में काम करता था।

टीमें इलेक्ट्रॉनिक निगरानी का उपयोग करके उस पर नज़र रख रही थीं और शुक्रवार की रात, उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से पकड़ा गया।

आगे उन्होंने कहा कि अशोक को अदालत में पेश किया गया और शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद “यह पता चला है कि फी की गिरफ्तारी के बाद अशोक क्लब का कार्यवाहक था।

वह अवैध चैनलों से आने वाले पैसे को फी की गर्ल फ्रेंड के बैंक खातों में जमा करता था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक थी और वह फी के लिए बाउंसर और ड्राइवर के रूप में काम करता था।

आगे विशाल पांडेय ने कहा कि एक अन्य चीनी नागरिक जॉनसन पुलिस के रडार पर है और इस मामले में एकमात्र संदिग्ध अभी भी फरार है। वहीं पुलिस टीमों को उसे पकड़ने के लिए तैनात किया गया है। और जल्द से जल्द उससे भी गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाएगा।

Share