भाजपा व्यापार मंडल की हुई बैठक, गिनाई गई सरकार की योजनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02/06/2020): दादरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल शारदा ने‌ व्यापारियों के साथ बैठक की।

जिसमें उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को व्यापारियों को कहा। साथ ही बैठक में मंडल के कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति होने पर नाराजगी जाहिर की।

बैठक में विपिन अग्रवाल शारदा ने योगी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बात करते हुए कहा कि योगी सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है। जो प्रदेश के विकास के मील का पत्थर साबित होगा।

आगे उन्होंने व्यापारी वर्ग की प्रसंशा करते हुए कहा कि महामारी के दौरान देश व प्रदेश के व्यापारियों ने अपनी तिजोरियां टार्जन खोल दी थी। व्यापारी देश की रीड की हड्डी होता है। इसलिए भाजपा व्यापारियों के लिए अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने में जुट गई है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान पेंशन योजना, आयुष्मान भारत, पक्के मकान, उज्जवला जैसी योजना का लाभ शत-प्रतिशत मुहैया कराया जा रहा है।

साथ ही भारत के शासन काल में प्रदेश में गुंडे माफिया अपराधी जेल में है या फिर से या प्रदेश छोड़ चुके हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, व्यापारी मंडल के जिला अध्यक्ष पवन बंसल, राजकुमार वर्मा ,वेद प्रकाश गुप्ता, केशव गोयल, जगभूषण गर्ग, व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Share