घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास, शोर मचाने पर हुआ फरार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (31/05/2022): बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर में रहने वाली महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का लगाया आरोप।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार दोपहर आरोपियों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

पकड़े जाने पर आरोपियों की पहचान चंदन निवासी से सुल्तानपुर व तुलसी राम निवासी उन्नाव के रूप में हुई है दोनों वर्तमान में महिला के ही पड़ोस में किराए पर रहते थे।

Share