पारिवारिक कलह के कारण चार बच्चों के साथ घर छोड़कर निकली थी महिला, पुलिस ने स्वजन को सौंपा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25/05/2022): दनकौर कस्बे से करीब 8 दिन पहले लापता हुई देवरानी जेठानी को चार बच्चों के साथ पुलिस ने सकुशल ढूंढ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने पतियों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। जिनको पुलिस ने उनके स्वजन को सौंप दिया है।

दनकौर कस्बा निवासी संतोष और भूमिका देवरानी जेठानी है। जो दोनों 17 मई की रात घर से चार बच्चों के साथ लापता हो गई थी। इस संबंध में 21 मई को उनके पतियों ने दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सोमवार को रात में दोनों महिला को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि पति उनको प्रताड़ित करते हैं। इसी वजह से वह नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।

दनकौर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों महिलाएं पतियों से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। मायके वालों के साथ रहने चली गई थी।

Share